यूएई में ऑनलाइन बिकेगा CAMPA, ‘Noon Minutes’ 15 मिनट में करेगा डिलीवरी

Desk : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का ब्रांड कैम्पा (CAMPA) अब यूएई के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘नून मिनट्स’ पर भी उपलब्ध होगा। यूएई के ग्राहकों को कैम्पा की डिलीवरी 15 मिनट से भी कम समय में मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह रणनीतिक सहयोग ‘नून मिनट्स‘ के पेय पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। एक दिन पहले ही यानी मंगलवार को कंपनी ने कैम्पा को यूएई के बाजारों में उतारने की घोषणा की थी।

अली काफिल-हुसैन, चीफ ऑफ स्टाफ, नून ने कहा कि, “नून मिनट्स ग्राहकों को उनके पसंदीदा उत्पाद तुरंत पहुँचता है। कैम्पा ( CAMPA) हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा। हम इस पेय को यूएई में लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह साझेदारी एक मील का पत्थर साबित होगी क्योंकि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिक से अधिक लोग तेज़ी से कैम्पा का आनंद उठा सकें। हमारा मिशन है – ग्राहकों तक कहीं अधिक तेज़ी से बेहतरीन उत्पाद पहुँचाना।”

यूएई में ऑनलाइन बिकेगा CAMPA :

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीओओ केतन मोदी ने कहा कि, “हम नून मिनट्स के साथ कैम्पा की विशेष साझेदारी की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। हम यूएई में अपनी उपस्थिति बढ़ाते जा रहे हैं और ई-कॉमर्स अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचने की हमारी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इनोवेशन और मजबूत लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मशहूर नून, यूएई में उपभोक्ताओं तक कैम्पा की रेंज को आसानी से पहुंचाने के लिए एक आदर्श भागीदार है।“

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कैम्पा कोला, कैम्पा लेमन और कैम्पा ऑरेंज उपलब्ध होंगे। यह विशेष रूप से नून मिनट्स के नून सुपरऐप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे यूएई में 15 मिनट या उससे कम समय में ऑर्डर डिलीवर होंगे।

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...