पूंजीवादी व्यवस्था पर आम जनों के समस्यों का सामाधान नहीं – आनंद कुमार

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय में ‘भारत के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में समाजवाद की भूमिका’ विषय पर राजद द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूम में संबोधित करते हुए बीएसयू एवं जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे प्रख्यात समाजशास्त्री व समाजवादी चिंतक प्रो. आनंद कुमार ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था में आम जनों के समस्याओं का सामाधान संभव नहीं है। बल्कि इस व्यवस्था में आम लोगों से संबंधित समस्ये और भी बढ़ती ही जाती है।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित को संबोधित करते हुए डाॅ. आनंद कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक समाजवाद ही एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें लोगो के समस्यों का समाधान हो पाएगा। आज लोगों के सामने मंहगाई, कमाई, दवाई और पढ़ाई ही मुख्य समस्या हैं। पिछले कुछ वर्षो में देश के अंदर पूंजीवादी व्यवस्था को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिल रहा है। उसका दूष परिणाम आम लोगों को भुगतना पढ़ रहा है। इससे आर्थिक विषमता बढ़ती जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नीजी करण को बढ़ावा मिल रहा है। सार्वजनिक उपकरमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिससे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य आम लोगों के पहुच से बाहर होते जा रहा है।

RJD 1 22Scope News

उन्होंने कहा कि आज विकास, सुशासन, वैधानीकता, जनतंत्र, राष्ट्रनिर्माण, नागरिकता का निर्माण एवं पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रहा है। चुनावी व्यवस्था में मनी पावर मीडिया पावर एवं मशल पावर का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। जनतंत्र में संवाद महत्वपूर्ण होता है और संवाद में आलोचना भी हो सकती है। पर आज संवाद से आलोचना गायब हो गया है। राष्ट्र निर्माण के नाम पर धार्मिक भावनाऐं भड़काई जा रही है। धर्म को राष्ट्रीयता का आधार बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि नौवजवानों के उपर बहुत बढ़ी जिम्मेवारी है। हमारे पूर्खाे ने अपनी कुर्बानिया देकर जो आजादी हमें दिलाई और काफी मेहनत और संबादो के माध्यम से जो संविधान हमें सौपा है। आज उसे बचाने के लिए युवा को राजनीति में अभिरूची लेनी होगी और अच्छे लोगों को राजनीति में आगे आना होगा और समजावादी विचारधारा को जन-जन के बीच ले जाना होगा। लोकतांत्रिक समाजवाद की व्यवस्था से ही मंगाई, कमाई, दवाई और पढ़ाई जैसे समस्याओं का सामाधान संभव है।

RJD 2 22Scope News

यह भी देखें :

प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. आनंद कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानीत किया। प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने उन्हें 1986 के कार्यक्रम में अख्बारों में छपी उनकी तस्वी और उस समय की पेपर कटिंग को उन्हें भेट किया। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने डाॅ. मनोज को अंग वस्त्र देकर समान्नित किया। विचार गोष्ठी के समापन पर मुख्याल प्रभारी मुकुंद सिंह ने संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी साथियों को धनवाद किया। विचार गोष्ठि में डाॅ. मनोज, प्रदेश प्रवक्ता चिरंजन गगन, मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह, प्रदेश महासचिव भाई अरुण, डाॅ. प्रेम कुमार गुप्ता, प्रमोद राम, निर्भय अंबेदकर, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष, गगन कुमार यादव, महिला राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता भारती, युवा राजद के शिवेन्द्र कुमार तांती, बेलाल अहमद, गणेश यादव, विक्रांत राय, अर्चना कुमारी, माया कुमारी, नीतू कुमारी, पटना जिला के युवा राजद अध्यक्ष प्रदीप कुमार ठाकुर, रोहित यादव, छात्र राजद के अमरेंद्र कुमार अभिषेक कुमार, हिमांशु यादव, राजू रतन, प्रियंका कुमारी, दिव्या कुमारी, बबीता कुमारी, अंजली कुमारी, अदिति राज, शिंवागी कुमारी, खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी और अपूर्वा सिन्हा आदि साथी उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े : जमालपुर में RJD कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार कर चुनाव की तैयारी में जुटे

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...