Advertisement
Advertisement

Aurangabad में नहर में गिरी कार, पांच की मौत, 1…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक कार अनियंत्रित हो कर नहर में गिर गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों की पहचान पटना के राजीव नगर के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि बीते 10 अगस्त को पटना से छः लोग रोहतास के गुप्ता धाम गुप्तेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए पटना से निकले थे। बीती रात करीब 9 बजे लोगों ने अपने परिजनों से बात कर बताया था कि 11:30 बजे तक वे लोग पटना पहुंच जायेंगे और फिर सभी लोगों का फोन बंद हो गया था।

मंगलवार की सुबह औरंगाबाद के दाउदनगर थाना की पुलिस ने फोन कर बताया कि सभी लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं और सदर अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलने पर हमलोग औरंगाबाद के लिए निकल गए लेकिन रास्ते में ही उनके मौत की खबर मिल गई। परिजनों ने बताया कि पांच लोगों का शव बरामद हो गया है जबकि अभी एक का शव बरामद नहीं हो सका है जिसकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर नवीनगर के विधायक डब्लू सिंह और ओबरा के विधायक ऋषि कुमार भी सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक डब्लू सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और हम इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Nalanda में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, शहर में…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Commercial Advertisment

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...