मेदिनीनगर: होटल से 94 लाख रुपए की बरामदगी, आयकर विभाग करेगा जांच

मेदिनीनगर:  शुक्रवार रात एक होटल से 94 लाख रुपए की बरामदगी के मामले में अब आयकर विभाग जांच करेगा। पुलिस ने पकड़े गए बिहार के सदन यादव और नीतीश कुमार को आयकर विभाग के हवाले करने की तैयारी कर ली है। यह जानकारी एसपी रिष्मा रमेशन ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि बरामद की गई राशि का सीजीएल परीक्षा से कोई संबंध नहीं है। वहीं, एटीएस की एक टीम ने शनिवार को शहर थाने में दोनों संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह राशि वाराणसी के ठठेरी बाजार के स्वर्ण कारोबारी जयपाल सोनी की है। दोनों लोग सोना खरीदने के लिए कोलकाता जा रहे थे और मेदिनीनगर में स्थानीय कारोबारियों से मिलने के लिए होटल में रुके थे।

गौरतलब है कि सीजीएल परीक्षा के सिलसिले में पुलिस शुक्रवार से होटल और लॉज में छापेमारी कर रही है, जिससे इस मामले की सच्चाई का पता लगाने में मदद मिल सके।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...