सावधान! रांची नगर निगम के नाम पर साइबर ठगी, वाटर टैक्स के नाम पर भेज रहे फर्जी मैसेज और एपीके फाइल

रांची : राजधानी रांची में साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रांची नगर निगम के नाम पर की जा रही ठगी से जुड़ा है, जिसमें शहरवासियों को वाटर टैक्स भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जा रही है। इस बहाने ठग लोगों के मोबाइल पर एक एपीके (APK) फाइल भेजते हैं, जिसे खोलते ही मोबाइल का पूरा एक्सेस उनके हाथ लग जाता है।

नगर निगम को कई ऐसे मामलों की शिकायत मिली है, जिसमें उपभोक्ताओं को फोन करके खुद को निगम का कंट्रोल रूम कर्मी बताया गया। कहा गया कि वाटर टैक्स बकाया है और यदि रात 9:30 बजे तक भुगतान नहीं किया गया, तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इससे घबराए उपभोक्ताओं को एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें पेमेंट लिंक या एपीके फाइल होती है। जैसे ही उपभोक्ता इसे डाउनलोड करते हैं, उनका मोबाइल हैक हो जाता है और बैंकिंग समेत अन्य जानकारियां ठगों के कब्जे में चली जाती हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निगम या उसके अधिकृत एजेंसी श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स की ओर से किसी उपभोक्ता को ऐसा मैसेज या फोन नहीं किया जा रहा है। मोबाइल नंबर 9835907984, 9905106050, 7004812527 सहित किसी भी अनजान नंबर से यदि ऐसा मैसेज या एपीके फाइल आए, तो उसे बिल्कुल न खोलें और तत्काल संबंधित साइबर क्राइम सेल को सूचित करें।

निगम ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज करा दी है। साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें और वाटर टैक्स से संबंधित कोई भी जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों से ही प्राप्त करें।


Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img