विवादित बयान पर फंसे एक्टर विजय देवरकोंडा! SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Desk. तेलुगू एक्टर विजय देवरकोंडा एक पुराने विवादित बयान को लेकर कानूनी मुसीबतों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ सायबराबाद के रायदुग्राम पुलिस स्टेशन में SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। शिकायत आदिवासी संघ की ओर से दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक्टर ने अपने बयान से आदिवासी समुदाय का अपमान किया है।

किस बयान पर हुआ विवाद?

विजय देवरकोंडा अप्रैल महीने में एक्टर सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुटता और शिक्षा बेहद जरूरी है। हालांकि अपने संबोधन के दौरान विजय ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा था, “आतंकवादी आज भी वैसे ही लड़ते हैं जैसे 500 साल पहले आदिवासी लड़ा करते थे…”।

इसके बाद उन्होंने एकजुटता और शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। लेकिन आदिवासी संघ ने इस बयान को अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

माफी मांगने के बावजूद केस दर्ज

विवाद बढ़ने के बाद विजय देवरकोंडा ने एक सार्वजनिक माफीनामा जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरा उद्देश्य किसी को टारगेट करना या अपमानित करना नहीं था। मैं आदिवासी समुदाय का बेहद सम्मान करता हूं, जो सदियों से इस देश का अभिन्न हिस्सा हैं।” इसके बावजूद आदिवासी संघ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अब मामला दर्ज कर लिया गया है।

विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म

विवाद के बीच विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ भी चर्चा में है। यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब देखना होगा कि यह कानूनी मामला आगे क्या मोड़ लेता है और विजय देवरकोंडा इससे कैसे उबरते हैं।

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...