33 लाख की ठगी: अकाउंटेंट समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

रांची:  लालपुर निवासी प्रभात कुमार सिन्हा ने अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी में 33 लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2023 में बोकारो के बलरामपुर निवासी विवेक कुमार को अपनी कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में नियुक्त किया था। विवेक का काम कंपनी से जुड़े सभी भुगतान करना था।

8 अक्टूबर 2023 को विवेक दशहरा की छुट्टी लेकर घर गया और फिर लौटकर नहीं आया। प्रभात सिन्हा ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कंपनी ने नए अकाउंटेंट के रूप में निलेश शुक्ला को नियुक्त किया।

निलेश ने कंपनी के खातों की जांच के दौरान पाया कि रेवत लाल महतो और अमित कुमार के खातों में लगातार भुगतान हो रहे थे। हालांकि, इन ट्रांजेक्शनों का कोई रिकॉर्ड कंपनी की आधिकारिक पेमेंट शीट में नहीं था। संदेह होने पर गहराई से जांच की गई, जिसमें  33 लाख की हेराफेरी का खुलासा हुआ। यह राशि रेवत लाल महतो और अमित कुमार के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

प्रभात सिन्हा ने विवेक कुमार, रेवत लाल महतो और अमित कुमार के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...