America का तख्तापलट एक्सपर्ट अधिकारी डोनाल्ड लू भारत दौरे पर

डिजीटल डेस्क : America का तख्तापलट एक्सपर्ट अधिकारी डोनाल्ड लू भारत दौरे पर। भारतीय उपमहाद्वीप में हाल के वर्षों में तख्तापलट अमेरिकी एकस्पर्ट राजनयिक के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे डोनाल्ड लू बुधवार से भारत दौरे पर हैं। America के इस अधिकारी के भारत दौरे से से तमाम लोगों की निगाहें डोनाल्ड लू के भारत में रहने वाली तमाम गतिविधियों पर लगी हैं।

उन्होंने बुधवार को America -भारत व्यापार परिषद की ओर से आयोजित इंडिया आइडिया समिट में हिस्सा भी लिया। इस समिट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कई भारतीय अधिकारियों ने भी शिरकत की।

14-15 सितंबर को बांग्लादेश दौरे पर रहेंगे डोनाल्ड लू

आधिकारिक तौर उनकी भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक भागीदारी मजबूत करना है। बताया जा रहा है कि भारत दौरे के बाद लू 14 और 15 सितंबर को बांग्लादेश में रहेंगे, जहां वो अंतरिम सरकार के साथ आर्थिक मामलों की वार्ता में हिस्सा लेंगे। उस वार्ता का आयोजन America के ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से किया जा रहा है।

उसी दौरान उनकी मुलाकात अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस से भी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। America के विदेश विभाग के मुताबिक इसका उद्देश्य बांग्लादेश के आर्थिक विकास, वित्तीय स्थिरता और विकास होगा।

पाकिस्तान और बांग्लादेश में तख्तापलट के परदे में लू की थी अहम भूमिका

America के डोनाल्ड लू वही चर्चित अधिकारी हैं जिनका नाम पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों की सरकार गिराने में सामने आ चुका है। लू America के विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। बीते कुछ सालों भारत के पड़ोसी मुल्कों में हुई राजनीतिक उठा-पटक को लेकर अमेरिका के इस वरिष्ठ अधिकारी का नाम सामने आता रहा है।

बीते अगस्त माह में बांग्लादेश में हुए शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के साथ-साथ, पाकिस्तान में जब इमरान खान की सरकार गिरी थी, तब भी इनका नाम सामने आया था। बता दें कि पूर्व पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी तब सरकार गिराने का आरोप America पर मढ़ा था। तब माना जा रहा था कि चीन और रूस के साथ इमरान खान सरकार की नजदीकियां America को नहीं सुहा रही थीं।

पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने मुल्क के आर्थिक संकट के लिए भी America को ही जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि America अपने हित साधने के लिए पाकिस्तान की विदेश नीति और आंतरिक राजनीतिक को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद डोनाल्ड लू वहां करेंगे अपना पहला दौरा

इसी तरह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और आवामी लीग की नेता शेख हसीना ने भी तख्तापलट के लिए America को ही जिम्मेदार ठहराया था।

उससे पहले मई 2024 में भी शेख हसीना ने दावा किया था कि एक गोरी चमड़ी वाले विदेशी ने उन्हें आसानी से चुनाव जीतने का ऑफर दिया था और  बदले में वह बांग्लादेश में मिलिट्री बेस बनाना चाहता था। शेख हसीना के मुताबिक अगर वह बांग्लादेश के सेंट मार्टिन आइलैंड पर मिलिट्री बेस बनाने की इजाजत दे देतीं तो उनकी सरकार बनी रहती।

बताया जाता है कि मई 2024 में America के डोनाल्ड लू बांग्लादेश के दौरे पर गए थे और उनके बांग्लादेश से लौटने के कुछ महीने बाद ही बांग्लादेश में छात्र आंदोलन की ऐसी आंधी आई जिसने शेख हसीना की सरकार को उखाड़ फेंका। अब शेख हसीना सरकार की बेदखली के बाद एक बार फिर वह बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे।

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...