Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Chaibasa: चक्रधरपुर में संथाल समुदाय ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया सोहराय पर्व

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संथाल समुदाय द्वारा बुधवार को पारंपरिक महापर्व सोहराय बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर संथाल समाज के लोगों ने अपने पशुधन विशेषकर बैल की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।Chaibasa: सांसद जोबा माझी ने की पशुधन की पूजा चक्रधरपुर में पर्व के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने भी पारंपरिक संथाली पोशाक में सम्मिलित होकर समाज की महिलाओं के साथ पशुधन की पूजा की। उन्होंने पारंपरिक विधि से गाय-बैलों की आरती उतारी और उनके स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना...

तेजस्वी की झूठी बयानबाजी से जनता नहीं होगी भ्रमित, नीतीश कुमार पर ही भरोसा – JDU

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा एवं पार्टी मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और जनता के बीच झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेजस्वी के उस भ्रामक बयान का भी खंडन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दी गई 10 हजार की राशि कर्ज है और उसे महिलाओं को वापस लौटाना होगा। तेजस्वी के बयान को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य...

जनसंपर्क के दौरान JDU उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी का विरोध

जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जहानाबाद में दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान होना है। चंदेश्वर चंद्रवंशी का आज यानी 22 अक्टूबर को रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने उनके सांसद रहते विकास का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में इनको...

Chatra : मुखिया बना हैवान! आवास योजना के बदले महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप…

Chatra : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने ग्राम पंचायत के मुखिया विजय सिंह पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मुखिया ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई और फिर एक रात जबरन उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार मानसिक रूप से बेहद आहत हैं और लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Saraikela में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार… 

Chatra : मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

महिला ने घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मुखिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद प्रशासन द्वारा न तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई, जिससे आक्रोश पनप गया है।

ये भी पढ़ें- Pakur Crime : प्यार की सजा मौत! तीन घंटे में मर्डर मिस्ट्री का सनसनीखेज खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार… 

इसी के विरोध में शनिवार को भुइयां समाज के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और डीसी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि आरोपी मुखिया को बचाया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि जब तक विजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Giridih : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, छात्राओं का फूटा गुस्सा… 

ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय का किया घेराव

प्रदर्शन के दौरान “मुखिया को गिरफ्तार करो”, “पीड़िता को न्याय दो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रशासन हरकत में आया और मौके पर सीओ, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसडीओ जहूर आलम और डीएसपी अनीता लकड़ा पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें- Bokaro : शराब दुकानकर्मियों का हंगामा, बकाया राशि पर तत्काल निष्कासन से नाराज़गी… 

एसडीओ जहूर आलम ने मौके पर उपस्थित मीडिया और प्रदर्शनकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और यदि मुखिया दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी अनीता लकड़ा ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Breaking : ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूंस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… 

Giridih Crime : शराब का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में ब्रांडेड नकली शराब के साथ तीन धराए… 

Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

Palamu Crime : भरोसे का गला घोंटा! दोस्त ही निकला कातिल, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, अपहरण, हत्या और आगजनी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका… 

Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

 

Related Posts

Chatra: पुलिस ने 1.090 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर...

Chatra: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी के बीच चतरा पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी...

Chatra Breaking: संघरी घाटी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कोयला लदे ट्रक...

Chatra: चतरा-बालूमाथ मार्ग स्थित संघरी घाटी में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयला लोड दो ट्रक अनियंत्रित हो गए, जिससे एक ट्रक पुल के...

Chatra: डीआरडीए निदेशक को हजारीबाग ले गई एसीबी, एक्शन पर टिकी...

Chatra: 6 अक्टूबर की दोपहर चतरा पहुंची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष टीम भले ही शाम को बिना किसी आधिकारिक बयान के हजारीबाग...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel