NEET Paper Leak मामले में सीबीआई ने दाखिल किया पहला चार्जशीट

पटना: सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले के 13 आरोपी के विरुद्ध अपना पहला आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई ने नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार एवं आयुष राज के विरुद्ध पहला आरोप पत्र दायर किया।

बता दें कि यह मामला शुरू में पटना के शास्त्री नगर थाना में नीट परीक्षा के दिन 05 मई को दर्ज किया था एवं बाद में 23 जून को यह मामला को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था। आरोपियों के विरुद्ध सबूत इकट्ठा करने के लिए सीबीआई ने उन्नत फोरेंसिक तकनीकों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज, टॉवर लोकेशन विश्लेषण आदि का उपयोग किया है।

सीबीआई अन्य आरोपियों/संदिग्धों के विरुद्ध एवं मामले के अन्य पहलुओं पर आगे की जांच कर रही है। कई अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस/न्यायिक हिरासत में हैं। जैसे ही इन आरोपियों/संदिग्धों के विरुद्ध आगे की जांच पूरी हो जाएगी, पूरक आरोप पत्र दायर किया जायेगा। सीबीआई ने इस मामले में अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं एवं 58 स्थानों पर तलाशी ली गई है। फ़िलहाल इस मामले में दिन प्रतिदिन आधार पर जाँच जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Saharsa Police ने एक लाख का इनामी कुख्यात को दबोचा

NEET Paper Leak NEET Paper Leak NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...