CBI Raid Dumka: दुमका में इंजीनियर के घर CBI की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामला

Dumka: जिले में बुधवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गिलानपाड़ा मोहल्ला स्थित एक इंजीनियर के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मोहम्मद कासिब के पैतृक आवास पर की गई, जो वर्तमान में भुवनेश्वर में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

आय से अधिक संपत्ति का मामला:

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कासिब के खिलाफ भुवनेश्वर में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। इसी केस के तहत CBI ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। दुमका स्थित उनके पैतृक घर पर भी जांच एजेंसी की टीम पहुंची।

चार घंटे तक चली तलाशी:

धनबाद से पहुंची CBI की चार सदस्यीय टीम ने गिलानपाड़ा मोहल्ले में स्थित आवास पर करीब चार घंटे तक गहन तलाशी ली। इस दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया।

CBI का आधिकारिक बयान नहीं:

छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद CBI की टीम वापस लौट गई। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर CBI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

 

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...