Advertisement
Advertisement

NEET Paper Leak मामले में गया पहुंची सीबीआई की टीम, 1 को लिया हिरासत में

गया: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम मंगलवार को बिहार के गया पहुंची। जानकारी के अनुसार नीट पेपर एग्जाम में सीबीआई की टीम गया जिले के बाराचट्टी थाना अंतर्गत हरैया गांव को पहुंची। हरैया गांव में नीट पेपर लीक मामले का एक आरोपी शिवनंदन कुमार जिले के हरैया गांव का है, जो फिलहाल जेल में बंद बताया जाता है। सीबीआई की टीम उसके घर पर पहुंची थी। हरैया गांव में जांच के बाद सीबीआई की टीम वापस लौट गई।

बताया जाता है कि गया के बाराचट्टी के हरैया का रहने वाला शिवनंदन कुमार ने 40 लाख रुपए में नीट पेपर एग्जाम में सफल होने के लिए माफियाओं के साथ डील की थी। 20 लाख रुपए एडवांस भी दे दिया था, बाकी देना था किंतु इस बीच जब नीट का एग्जाम दे रहा था उसी वक्त नीट पेपर लीक का खुलासा हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नीट पेपर लीक मामला राष्ट्रीय स्तर पर एक मुद्दा बना हुआ है। इसकी जांच सीबीआई की टीम कर रही है। माफियाओं की जड़ तक पहुंचने के लिए सीबीआई की टीम बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है साथ ही जांच भी कर रही है। जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने शिवनंदन के परिजनों से पूछताछ की। वही कुछ आवश्यक दस्तावेज सीबीआई की टीम साथ ले गई है। वहीं, एक को हिरासत में लेने की भी सूचना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bhagalpur में गड्ढे में गिरा युवक और पानी की तेज बहाव में बहने से हुई मौत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

NEET Paper Leak NEET Paper Leak NEET Paper Leak

NEET Paper Leak

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...