रांची: राजीव कैश कांड मामले में दिल्ली सीबीआइ की टीम रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद व्यापारी अमित अग्रवाल को पांच दिनों की रिमांड पर लेगी.
कोर्ट द्वारा रिमांड पर लेने से संबंधित आदेश की प्रतिलिपि कारा प्रशासन को उपलब्ध करा दी गयी है. दिल्ली सीबीआइ की टीम एक-दो दिनों में रांची पहुंचेगी.
दिल्ली सीबीआइ ने जनवरी 2023 में राजीव कैश कांड मामले पुलिस के अज्ञात अधिकारियों को अभियुक्त बनाया गया था.
प्राथमिकी में कहा गया है कि व्यापारी अमित अग्रवाल ने पहले से तय साजिश के आधार पर हाइकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकता बुलवाया.उसके टिकट की भी व्यवस्था करायी.
कोलकाता पहुंचने पर राजीव कुमार को 50लाख ष्पय के साथ गिरफ्तार करवाया. इस ममामले में कोलकता पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद सीबीआई से कहा था कि वह पुलिस अधिकारियों से कोलकाता में ही पूछताछ करें.
इसके बाद सीबीआइ दिल्ली की टीम ने मामने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की और मामने की जांच के दौरान अमित अग्रपाल से पूछताछ करने की जरूरत महसूस की.


















