CBSE Board 12th Result : लड़कियां रहीं आगे, 88.39 फीसदी छात्र पास

पटना : CBSE Board 12th Result – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था। 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in और https://results.cbse.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल 12वीं कक्षा में 16,92,794 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और उसमें से 14,96,307 स्टूडेंट पास हो गए हैं। इस वर्ष कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा चार अप्रैल को आयोजित की गई थी।

goal 22Scope News

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा CBSE Board 12th Result

CBSE ने छात्रों को सूचित किया है कि स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स — cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in — पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र को DigiLocker ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर DigiLocker लॉगिन आईडी और एक्सेस कोड साझा करेगा, जिससे वे आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। इसी के साथ, UMANG ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी छात्र परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : CBSE की 10 वीं-12वीं का परिणाम 20 मई के बाद

यह भी देखें :

अंशु झा की रिपोर्ट

Lalan Singh Meets Nitish Kumar: अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार...

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...