Advertisement
Advertisement

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, मिली लाश, सामने आया CCTV फुटेज

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव मोहल्ले में अवध गिरीन कमेटी हॉल के बगल में ठेले पर एक युवक की लाश मिली है। इसे देखकर स्थानीय लोग घबरा गए कि यह मृत शरीर किसकी है। लोग इधर-उधर देखने और खोजने लगे लेकिन किसी का पता नहीं चला कि यह किसकी लाश है। वहीं लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

CCTV में युवक की नहीं हो पायी है पहचान, जांच जारी 

आपको बता दें कि सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया। पुलिस की जांच के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने वहां पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद उसमें पता चला कि दो लोग साथ में हैं और लग रहा है कि काफी नशे में है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मृत व्यक्ति बार-बार गिर रहा था लेकिन उसे दूसरा साथ उठाकर पानी दे रहा था और मदद करने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह मामला जांच का है।

यह भी देखें :

पटना सिटी के ASP अतुलेश झा ने जांच के दिए आदेश

प्रशासन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। वहीं पटना सिटी के एएसपी अतुलेश झा को भी सूचना दिया गया। उन्होंने तुरंत प्रशासन के टीम को घटनास्थल भेजकर जाच पड़ताल शुरू करने का आदेश दिया है। वहीं आलमगंज थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। आलमगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा की आखिर मामला क्या है।

यह भी पढ़े : आपसी विवाद में अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...