Advertisement
Advertisement

संदिग्ध अवस्था में दुकानदार की मिली लाश

बेगूसराय/बांका/आरा : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक संदिग्ध अवस्था में दुकानदार की लाश मिली है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र निवासी मनोज शाह के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ सिंघौल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। हालांकि लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। साथ ही इनका बर्तन और चांदी पायल का दुकान था।

Goal 4 22Scope News

अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

बांका जिले के अमरपुर थाना के शाहपुर चौक के पास इंग्लिश मोड़-शम्भूगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान इतहरी गांव के शंकर दास (60 साल) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की शंकर दास प्रतिदिन सुबह टहलने निकलते थे। आज किसी अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मारकर भाग गया जिससे उवकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इंग्लिशमोड़- शम्भूगंज मार्ग जाम कर दिया एवं उचित मुआवजा देने की मांग की। घटना के बाद अमरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Banka Maut 22Scope News
अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

बेलगाम ऑल्टो कार ने सड़क किनारे जा रहे पोस्टमास्टर को कुचला, मौके पर मौत

आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम ऑल्टो कार ने सड़क किनारे जा रहे पोस्टमास्टर को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। उधर घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ऑल्टो कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी स्व.समय दयाल चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र देव नारायण चौधरी है। वह पोस्टमास्टर थे एवं वर्तमान में संदेश प्रखंड के मनीयच्छ गांव स्थित उप डाकघर में कार्यरत थे।

Ara Acc 22Scope News
बेलगाम ऑल्टो कार ने सड़क किनारे जा रहे पोस्टमास्टर को कुचला, मौके पर मौत

यह भी पढ़े : जब Khagadia आते हैं तो गिनना पड़ता लाश…, पूर्णिया सांसद ने…

अजय शास्त्री, दीपक कुमार और नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बगहा में 151वीं जयंती पर याद किए...

Bagaha Sardar Patel Jayanti: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग, साहस, संघर्ष...

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...