कांग्रेस की सीईसी बैठक: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द

रांची: दिल्ली में आज कांग्रेस की cec की बैठक हो रही है, जिसमें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगेगी। कांग्रेस की यह महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 6 बजे से शुरू होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति ने पहले ही प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन उनकी क्षमता के आधार पर किया गया है। बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामों पर चर्चा होगी, और उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस अपनी पहली सूची कल या परसों तक जारी कर देगी।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार 17 विधायकों को फिर से टिकट देने जा रही है। इसके अलावा, अन्य सीटों के लिए दो से तीन नामों को फाइनल करने की प्रक्रिया भी चल रही है। इससे पहले, राहुल गांधी ने झारखंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी, जिससे चुनावी तैयारियों में तेजी आई है।

 

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...