Advertisment

नये साल का मनाइए जश्न, नालंदा पुलिस करेगी आपकी मदद

नालंदा : नया साल दहलीज पर खड़ा है. लोग नए साल के आगमन का बेसब्री से इंतजर कर रहे हैं. नववर्ष के स्‍वागत के लिए तरह-तरह की प्‍लानिंग भी की गई है, लेकिन इस बार नए साल 2022 के आगमन का जश्‍न मनाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है. पटना पुलिस ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरत रही है.

बिहार सरकार ने सभी पार्कों और उद्यानों को पहले ही 2 जनवरी तक के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है, ताकि ज्‍यादा भीड़ न जुटे. इसके साथ ही शराब पार्टियों को लेकर भी खास चौकसी बरती जा रही है. पटना पुलिस ने इसके लिए बकायदा अभियान चलाया हुआ है. शहर के हर होटल और लॉज को खंगाला जा रहा है.

वहीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर, नालंदा, पावापुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए फिलहाल कुल 9 पर्यटक पुलिस की तैनाती की गई है. जहां इन पर्यटक पुलिस वाले पर्यटकों की हर परेशानी से अवगत होंगें. इसके साथ ही उन्हें प्रत्येक पर्यटक स्थल का सही रास्ता तथा हर सुविधा भी मुहैया कराएंगे. आप देख सकते हैं किस तरह से पर्यटक पुलिस की तैनाती के पूर्व पर्यटक थाने में प्रशिक्षण दिया गया है. जहां यातायात डीएसपी और राजगीर डीएसपी ने सभी को प्रशिक्षित कर पावापुरी, राजगीर, नालंदा पर्यटक स्थल पर भेज दिया है.

रिपोर्ट: रजनीश

गुरुचरण नायक से मिलने जा रहे बाबूलाल के काफिले को पहले पुलिस ने रोका, फिर जाने की दी अनुमति

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...