नीतीश कुमार के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश कार्यालय में जश्न

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं आज की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं बैठक में ही नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष चुन लिया गया। बता दें कि इस बैठक में पार्टी के लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, मंत्री, विधायक और एमएलसी सहित कई नेता मौजूद हैं।

बता दें कि इन सबके बीच पटना स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में नीतीश कुमार के जैसे ही अध्यक्ष पद की घोषणा की गई पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल हो गया। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यालय में पटाखे फूटने लगे। साथ ही सभी लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाने लगे। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। जदयू पार्टी कार्यालय में लोगों ने होली खेली। लोग खुशी से झूम उठे। लोगों का साफतौर से कहना है कि अब नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं अब उनका रास्ता साफ हो गया अब उनको देश का प्रधान मंत्री बनाना है। जेडीयू प्रदेश कार्यालय में लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...