शादी का जश्न मातम में बदला, वधू पक्ष की बस ट्रक से टकराई, 21 घायल, 4 की हालत गंभीर

फारबिसगंज/अररिया : फारबिसगंज एनएच-27 फोरलेन पर रामपुर पावर ग्रीड के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लीलावती देवी, श्यामराम, इंदु कुमारी और निधि कुमारी को हायर सेंटर रेफर किया गया।

बस UP के अंबेडकरनगर के टांडा से पूर्णिया मधुबनी की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी

घटना के समय बस उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के टांडा से पूर्णिया मधुबनी की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। बस में वधू पक्ष के लगभग 35 लोग सवार थे, जिसमें दुल्हन कुमारी शिल्पा भी शामिल थी। शादी पूर्णिया के मधुबनी स्थित एक होटल में तय थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर, महिला का हाथ टूटा

यह भी देखें :

मुबारक हुसैन की रिपोर्ट

मिट्टी काटने व पैसे के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या,...

मोतिहारी : मोतिहारी के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी काटने और पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई मारपीट...

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर...

पटना : पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया अब तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को...

‘स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता’

रांची : झारखंड सरकार में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव व आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन कुलकर्णी ने एक लेख लिखी है जिसमें स्मार्टफोन के...