Advertisment

बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए केंद्र ने की मदद, जारी की पहली किस्त

पटना : बिहार में गंगा, कोसी और गंडक सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। एक दर्जन स्थानों पर तटबंध टूटने की घटना सामने आई है और उसके कारण 16 जिले के 10 लाख से अधिक लोग बाढ़ से गिरे हुए हैं। भयावह स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वायु सेना के विमान से बाढ़ प्रभावित इलाकों में फूड पैकेट गिराया गया है। वायु सेना के विमान से सीतामढ़ी के कई इलाकों में फूड पैकेट लोगों तक पहुंचाई गई है।

बिहार को केंद्र सरकार ने 656 करोड़ की राशि जारी की

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। जिसमें बिहार भी शामिल है। बिहार और पश्चिम बंगाल में नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए जल्द ही आईएमसीटी भी दौरा करेगी। बिहार को केंद्र से 656 करोड़ रुपए की राशि दी गई है।

सीतामढ़ी में विमान से गिराया गया फैड पैकेट

नीतीश कुमार के हवाई सर्वे के बाद अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में चिकित्सा की समुचित व्यवस्था रखें। पशु चारा के साथ-साथ पशुओं की इलाज की भी पूरी व्यवस्था रखें। अगर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में कोई परेशानी हो रही हो तो वायु सेना की मदद से वहां फूड पैकेट पहुंचाएं जाएं।

यह भी देखें :

भोजन भी उपलब्ध कराया जाए

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। वहां राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं। इसके अलावा कम्युनिटी किचन से लोगों को फौरन भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाए।

यह भी पढ़े : CM के साथ एरियल सर्वे कर लौटे मंत्री विजय चौधरी, कहा- हवाई मार्ग से की जाएगी सहायता

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...