केंद्र को मोतिहारी को बड़ा तोहफा, सप्तक्रांति ट्रेन जिले से होकर जाएगी आनंद विहार

मोतिहारी : केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्वी चंपारण वासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। आज से छह सितंबर तक सप्तक्रांति सुपर फास्ट ट्रेन का क्लोन स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से मोतिहारी होकर आनंद विहार तक चलाया है। सप्तक्रांति ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। यह ट्रेन दिल्ली, मुरादाबाद और गुड़गांव में काम करने वाले लोगों को काफी फायदेमंद साबित होगा। यह ट्रेन 8.20 में बापूधाम मोतिहारी पहुंची।

आपको बता दें कि ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को चंपारणवासियों के तरफ से बधाई दी है। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल सहित 15 बोगी है। जिससे लोगो को राहत मिलने वाली है। ट्रेन से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्री मो. जावेद, रजनीकांत, प्रभात कुमार और अरुण कुमार ने क्लोन ट्रेन को रेगुलर करने की मांग करते हुए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बड़ी राहत देने के लिए धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े : भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, दुकानों में घुसा पानी

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...