केंद्र की BJP Govt बिहार के साथ कर रही सौतेला व्यवहार, तेजस्वी ने पीएम मोदी पर…

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपनी यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव ने राजद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात कर जमीनी स्तर पर चल रहे राजद के प्रति लोगों के मन की बात के साथ ही स्थानीय स्तर पर हो रही समस्याओं के बारे में जानकरी ली। तेजस्वी ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र और बिहार सरकार पर जम कर हमला भी किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेल व्यवहार का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने बिहार को न तो स्पेशल पैकेज दिया और न ही विशेष राज्य का दर्जा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के राज में बिहार में सबसे अधिक गरीबी आई है। राज्य समेत मुजफ्फरपुर में आपराधिक वारदातों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अपराधियों के मन से अब पुलिस का भय समाप्त हो गया है। डबल इंजन की सरकार में पीड़ित परिवारों का सुध लेने वाला कोई नहीं है। तेजस्वी ने एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार का खेल प्रखंड कार्यालय से लेकर थाना पुलिस तक फैला हुआ है। भाजपा की सरकार को हिंदू मुसलमान और पाकिस्तान कश्मीर करने से फुर्सत ही नहीं मिल रहा है कि सरकार में बैठे लोग विकास की बात कर सकें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    मंत्री मंगल पांडे ने कहा- राजनीति में एक्सपायर दवा की तरह हो गए हैं तेजस्वी यादव…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

BJP Govt BJP Govt BJP Govt

BJP Govt

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...