Census: अगले वर्ष जनगणना की तैयारी में जुटी है केंद्र सरकार, जातिगत गणना पर…

पटना: देश में अगले वर्ष केंद्र सरकार जनगणना करवा सकती है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि केंद्र सरकार वर्ष 2025 में देश में जनगणना करवाने की तैयारी में जुटी हुई है। जनगणना में करीब एक वर्ष लगेगा उसके बाद फिर लोकसभा का परिसीमन तैयार किया जाएगा। वर्ष 2025 में जनगणना के साथ ही इसका चक्र भी बदल जायेगा। अब तक दशक के शुरुआत में जनगणना करवाया जा रहा था जबकि अब दशक के बीच में करवाया जायेगा। पुराने जनगणना चक्र के अनुसार वर्ष 2021 में देश भर में जनगणना होना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से नहीं करवाई जा सकी जो कि अब 2025 में करवाया जायेगा।

महारजिस्ट्रार की तरफ से की जा रही तैयारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी जनगणना शुरू किये जाने की तारीख तय नहीं की गई है लेकिन महारजिस्ट्रार की तरफ से जनगणना की तैयारी की जा रही है। जनगणना को लेकर सरकार के स्तर से भी कुछ फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि जनगणना में दो वर्ष लग सकते हैं और फिर सरकार ने 2028 तक लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन कार्य को भी पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।

जातीय गणना या संप्रदाय

देश भर में विपक्ष लंबे समय से जातीय गणना की मांग कर रहा है। हालांकि सरकार के स्तर से अभी तक जातिय गणना को लेकर कुछ भी बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि जनगणना के दौरान आम जनगणना के दौरान सामान्य, अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति के अलावा इस बार संप्रदाय की जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें-  हिंदू स्वाभिमान यात्रा के बाद Giriraj ने की ये मांग, ओवैसी पर भड़कते हुए कहा…

https://youtube.com/22scope

Census Census Census

Census

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...