Waqf कानून को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, ये है मामला…

नई दिल्ली:  वक्फ कानून (Waqf Act) पर देश में लंबे समय से सियासी हंगामा जारी है। इस बीच 3-4 अप्रैल को यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया और पांच अप्रैल को राष्ट्रपति की सहमति के बाद अब केंद्र सरकार ने इसे लागू भी कर दिया है। इधर वक्फ कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अब तक करीब दर्जन भर याचिकाएं दायर की जा चुकी है।

वक्फ कानून (Waqf Act) के विरोध में दायर याचिकाओं के बीच अब केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया है और गुहार लगाईं है कि इस मामले में सरकार का पक्ष सुने बगैर कोर्ट कोई आदेश पारित न करे। एक जानकारी के अनुसार (Waqf Act) के विरोध में दायर सभी याचिकाएं 15 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट की जा सकती है जिसके बाद यह किसी एक पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जायेगा।

यह भी पढ़ें – PUSU चुनाव में निर्दलीय महसचिव बन कर चौंकाने वाली सलोनी ने फिर से सबको चौंकाया…

क्या होता है कैविएट

कैविएट एक प्रक्रिया है जिसके तहत एक पक्ष हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता है कि बिना उसका पक्ष सुने कोर्ट कोई आदेश पारित नहीं करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    चिलचिलाती गर्मी के बीच Bihar सरकार के मंत्री ने किया कंबल वितरण, क्षेत्र में चर्चा का विषय….

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...