PUSU चुनाव में निर्दलीय महसचिव बन कर चौंकाने वाली सलोनी ने फिर से सबको चौंकाया…

पटना:  पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) चुनाव में महासचिव पद पर निर्दलीय चुनाव जीत कर सबको चौंकाने वाली सलोनी राज ने एक बार फिर शपथग्रहण नहीं लेकर सबको चौंका दिया है। सलोनी राज ने अपने चुनावी वादे के तहत मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण के दौरान शपथ लेने से मना कर दिया। इस दौरान हंगामा भी मचा लेकिन उनके समर्थक लगातार सलोनी का समर्थन करते रहे। शपथग्रहण के दौरान पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की जबकि महासचिव सलोनी ने शपथ लेने से मना कर दिया। PUSU  PUSU  PUSU 

यह भी पढ़ें – चिलचिलाती गर्मी के बीच Bihar सरकार के मंत्री ने किया कंबल वितरण, क्षेत्र में चर्चा का विषय….

उसने कहा कि चुनाव से पहले ही कहा था कि जब तक विश्वविद्यालय के हॉस्टल छात्रों के लिए नहीं खोला जायेगा तब तक वह शपथ नहीं लेंगी। मीडिया से बात करते हुए सलोनी ने कहा कि वह कुर्सी पर बैठ कर चेहरा चमकाने के लिए चुनाव में नहीं उतरी थी बल्कि छात्रहित में काम करने के लिए चुनाव लड़ी थी और छात्रहित में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले भी कहा था कि जब तक छात्रावास नहीं खुलेगा तब तक शपथ नहीं लूंगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    IT Park के रूप में बदल रहा पटना का बिस्कोमान टावर, 10 नए स्टार्टअप को मिली…

Siwan Railway News: सिवान जंक्शन पर RPF, GRP और डॉग स्क्वाड...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...

Jharkhand Delimitation: परिसीमन पर झारखंड में सियासी हलचल, नेताओं ने दी...

Jharkhand Delimitation: झारखंड में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन (delimitation) के संभावित असर पर चर्चा करने के लिए रविवार को राजधानी रांची...

Jamshedpur Double Down Club Fight: कथित छेड़खानी के विरोध में क्लब...

Jamshedpur Double Down Club Fight: बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में देर रात डांस पार्टी के दौरान छेड़छाड़ के आरोप को लेकर दो गुटों के...