Commercial Advertisment

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन से मिले बाबूलाल मरांडी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का लिया हाल

नई दिल्ली/रांची: झारखंड की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण संवाद देखने को मिला जब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सर्वोच्च नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेना था।

बाबूलाल मरांडी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर उन्हें कुशल स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि उनका सानिध्य हम सभी को पुनः प्राप्त हो सके।”

ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। मरांडी और सोरेन की यह मुलाकात झारखंड की राजनीति में शिष्टाचार और व्यक्तिगत संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है।

राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद वरिष्ठ नेताओं के प्रति मानवीय संवेदना और सम्मान की यह झलक झारखंड के राजनीतिक माहौल को एक सकारात्मक संदेश देती है।


Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...