Central Govt. का ‘कहीं पर निगाहें तो कहीं है निशाना’, RJD प्रवक्ता ने केंद्र पर…

पटना: केंद्र सरकार इसी हफ्ते संसद में वक्फ बोर्ड की शक्तियों और कार्यप्रणाली में संशोधन से संबंधित बिल ला सकती है। संशोधन के प्रस्ताव को शुक्रवार की शाम केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब मामले में विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। राजद ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला किया।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार एक बार फिर एक विवादित मुद्दों पर विधेयक संसद में पेश करने जा रही है। किसी धर्म विशेष को साजिश के तहत निशाना बना रही है। सरकार ‘कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना’ अपना कर धर्म विशेष के विरोध में वक्फ बोर्ड के नीति में संशोधन करने जा रही है। सरकार असली मुद्दे पर चर्चा नहीं कर के विवादित मुद्दों पर चर्चा करने की कोशिश कर रही है।

केंद्र में जदयू, नायडू की पार्टी समेत अन्य सहयोगी दलों को उन्हें बताना चाहिए कि आखिर क्या हो रहा है। देश अपने नियम कानून से चलेगा। इस बार विपक्ष मजबूत है, सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है।सरकार राहुल गाँधी के सवालों से घबराई हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    LJPR को लगा बड़ा झटका, पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष….

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Central Govt Central Govt

Central Govt

Purnia Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्रों पर जुटा समुदाय, पोषण और स्वच्छता...

Purnia Angan Milan: जिले में मंगलवार को बाल विकास परियोजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसबा...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...