मेदिनीनगर में पार्षदों के सम्मान में समारोह, Manoj Singh बोले– विकास और विश्वास के साथ करेंगे काम

Palamu: मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी Manoj Singh ने शनिवार को होटल सुमति में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्षदों को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के विकास के नए अध्याय की शुरुआत के अवसर पर, मैं अपने सभी माननीय वार्ड पार्षदों का अंतःकरण से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने निर्विरोध रूप से मुझ पर जो अभूतपूर्व विश्वास जताया है, वह मेरे राजनीतिक जीवन की केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ऐसी ‘अमूल्य निधि’ है जिसे मैं हमेशा अपनी पलकों पर सजाकर रखूँगा। आप सभी का यह सहयोग और विश्वास इस बात का प्रमाण है कि हम सभी मेदिनीनगर की प्रगति के लिए एकमत और एकजुट हैं।

आपके द्वारा सौंपे गए इस उत्तरदायित्व की मर्यादा और विश्वास की रक्षा करना मेरा परम धर्म होगा…

Manoj Singh पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं आप सभी को यह वचन देता हूँ कि आपके द्वारा सौंपे गए इस उत्तरदायित्व की मर्यादा और विश्वास की रक्षा करना मेरा परम धर्म होगा। हम सभी मिलकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में ‘विकास और विश्वास’ का एक ऐसा पारदर्शी वातावरण कायम करेंगे, जहाँ विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें। मेरे लिए राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि जन-सेवा का एक पवित्र मिशन है। हम सभी जनप्रतिनिधि एक परिवार के समान हैं और एक परिवार की भांति ही हम सामूहिकता के साथ शहर की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Manoj Singh ने सबको धन्यवाद दिया

Manoj Singh ने आगे कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि विकास कार्यों में हर वार्ड पार्षद की गरिमा और सुझावों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले, ताकि भविष्य में आपको कभी भी शिकायत का कोई अवसर न मिले। विकास की इस साझा यात्रा में मुझे पूरा विश्वास है कि हम मेदिनीनगर को राज्य के मानचित्र पर एक आदर्श नगर निगम के रूप में स्थापित करेंगे। आपके इस असीम स्नेह और समर्थन के लिए मैं आजीवन आपका ऋणी रहूंगा। उन्होंने इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने और मनोबल बढ़ाने के लिए आदरणीय बहन नीरा देवी जी, छोटे भाई गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजू तिर्की और गौरव सिंह जी का विशेष रूप से हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का सहयोग ही मेरी असली शक्ति है। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त और सुंदर मेदिनीनगर का निर्माण में अपना सक्रिय और सकारात्मक सहयोग देने का संकल्प लें। मौके पर भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img