Chaibasa Encounter : चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए…

Chaibasa Encounter : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने का सूचना मिल रही है। मारे गए नक्सिलियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। मारे गए इन नक्सलियों में से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है।

Chaibasa Encounter : सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर हुई फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की टीम चाईबासा के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित बिलाटी टोला के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर धावा बोल दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरु कर दी।

इसी दौरान दोनो तरफ से जोरदार फायरिंग शुरु हो गई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ में भाग निकले। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया जिसमें दो नक्सलियों का शव बरामद किया। हालांकि पुलिस अभी भी जंगल में सर्च अभियान चला रही है जिससे कई अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...