चाईबासा : अब 4 की जगह सुखराम वाहिनी के 8 एम्बुलेंस से होगी चक्रधरपुर की जनता की सेवा

चाईबासा :

चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव अपनी जनता से किए गए वायदा पूरा करने जा रहे हैं। चक्रधरपुर की जनता को 4

एम्बुलेंस देने के बाद विधायक ने और 4 एम्बुलेंस देने का वायदा किया था । जो अब पूरा होता हुआ नजर आ रहा है । एम्बुलेंस

का निर्माण कार्य पूरा हो चूका है और अब बहुत जल्द ये एम्बुलेंस चक्रधरपुर पहुंच जाएगी । एम्बुलेंस का संचालन कैसे होगा ।

कहां कहां इन एम्बुलेंस को रखा जायेगा । किन लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी । इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है

। विधायक द्वारा बताया गया है की विधायक निधि से 4 एम्बुलेंस देने के बाद भी एम्बुलेंस की कमी महसूस की जा रही थी ।

जिसके कारण उन्होंने पुनः एक बार फिर विधायक निधि से और चार एम्बुलेंस चक्रधरपुर की जनता को देने का फैसला किया ।

उसी फैसले के तहत अब चार एम्बुलेंस चक्रधरपुर आ रही है । एम्बुलेंस का नाम सुखराम की सेवा वाहिनी दिया गया है । सीएम

हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तस्वीर लगी हुई है ।

चाईबासा :ICSE में वेद राज बना सेकेंड नेशनल टॉपर

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...