चाईबासा : चाईबासा और चक्रधरपुर में भी शुरू हुई मोबाइल वैक्सीनेशन की सुविधा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी आज से मोबाइल वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू कर दी गई। फिलहाल इसका लाभ चाईबासा और चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के लोगों को ही मिल पाएगा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज 4 मोबाइल वैक्सीनेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो मोबाइल वैक्सीनेशन वाहन चक्रधरपुर और दो चाईबासा शहरी क्षेत्र में कार्य करेगा। उपायुक्त ने बताया कि 45 प्लस के जो लोग किसी कारणवश टीका केंद्र तक टीकाकरण के लिए नहीं आ पा रहे हैं उन्हें इस वाहन के जरिए सुविधा जाएगी। जहां 10-20 लोग एक साथ एकत्र होंगे वहां इस मोबाइल वाहन को बुलाकर टीकाकरण कराया जा सकता। इसके लिए बाकायदा दो मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है जिसपर संपर्क करके वैक्सीनेशन वाहन को बुलाया जा सकता है।

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...