Chain Snatching Case Kolkata: झारखंड पुलिस ने शुरू की तलाश, चार वांटेड आरोपी यूपी के


कोलकाता चेन छिनतई मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुरोध पर झारखंड पुलिस ने चार वांटेड आरोपियों की तलाश शुरू की। सभी आरोपी यूपी शामली जिले के बताए जाते हैं।


Chain Snatching Case Kolkata रांची: पश्चिम बंगाल में चेन छिनतई की एक बड़ी घटना में शामिल चार वांटेड अपराधियों की तलाश अब झारखंड में भी शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुरोध और भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सीआईडी की ओर से की जा रही है।

Chain Snatching Case Kolkata: सीआईडी ने सभी जिलों के एसपी को जारी किया आदेश

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल पुलिस ने चेन छिनतई मामले से संबंधित रिपोर्ट सीआईडी मुख्यालय को भेजी थी, जिसके बाद सीआईडी मुख्यालय के एसपी ने झारखंड के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


Key Highlights

  • कोलकाता की चेन छिनतई केस में चार आरोपी वांटेड घोषित

  • बंगाल पुलिस की रिपोर्ट के बाद झारखंड में भी तलाश शुरू

  • आरोपी यूपी के शामली जिले के निवासी

  • आरोपी तीन स्थानों पर सोने की चेन लूट की घटनाओं में शामिल

  • सूचना मिलने पर तुरंत बंगाल पुलिस को भेजी जाएगी जानकारी


Chain Snatching Case Kolkata: 6 नवंबर 2025 की घटना – तीन स्थानों पर वारदात

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोलकाता के उल्टाडांगा थाना क्षेत्र में छह नवंबर 2025 को चेन स्नैचिंग का केस दर्ज किया गया था। इसमें आरोपियों की पहचान कपिल बावरिया, संजू बावरिया, नितिन उर्फ गूलर उर्फ राहुल और अरुण कोहली के रूप में हुई है। सभी आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पांच नवंबर को कोलकाता पहुंचे थे और गिरीश पार्क सहित तीन स्थानों पर सोने की चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया था।

Chain Snatching Case Kolkata: वारंट जारी, राज्यों के बीच पुलिस समन्वय

चारों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने अनुरोध किया है कि यदि आरोपियों से संबंधित कोई भी सूचना मिले तो उसे तुरंत पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ साझा किया जाए। इसी आधार पर झारखंड पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए तलाश अभियान प्रारंभ कर दिया है।

Highlights

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...