पश्चिम बंगाल झारखंड में लापता लोगों की तलाश , सीआईडी ​​द्वारा लापता लोगों की तलाश शुरू

पश्चिम बंगाल CID ने झारखंड में 17 लापता लोगों की तलाश के लिए ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर सभी जिलों को अलर्ट किया। खोज अभियान तेज कर दिया गया है।


पश्चिम बंगाल के लापता लोगों की झारखंड में तलाश तेज, CID ने जारी किया ह्यू एंड क्राई नोटिस

रांची. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में लापता हुए लोगों की खोज अब झारखंड में भी की जाएगी। इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल CID ने ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है, जिसे इंटरस्टेट स्तर पर किसी भी लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जरूरी माना जाता है। नोटिस जारी होने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई।

55 22Scope News

जानकारी मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए CID मुख्यालय को निर्देश भेजा। इसके बाद झारखंड CID ने राज्य के सभी जिलों को नोटिस भेजकर लापता लोगों की खोज तेज करने को कहा है। नोटिस के साथ प्रत्येक व्यक्ति का नाम, पता और अन्य विवरण साझा किया गया है ताकि पुलिस को पहचान में आसानी हो।


Key Highlights:

  • पश्चिम बंगाल CID ने झारखंड में लापता लोगों की खोज के लिए ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया

  • पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झारखंड CID ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा

  • नोटिस इंटरस्टेट स्तर पर लापता व्यक्तियों को खोजने के लिए जारी होता है

  • बंगाल के कई जिलों के 17 लापता लोगों की सूची झारखंड पुलिस को भेजी गयी

  • सभी जिलों में तस्वीरों और विवरण के आधार पर खोज अभियान तेज


पश्चिम बंगाल पुलिस जिन लोगों को खोज रही है, उनमें नॉर्थ परगना की इंद्राणी घोष, हावड़ा की मोनिरा, पश्चिमी मिदनापुर के सागर पंडित, डायमंड हार्बर के रघुनाथ, कोलकाता के हनीफ, वर्द्धमान के आसिफ खान, साउथ परगना की फतेमा, नदिया के सचिन पोद्दार, प्रशांत प्रमाणिक, संचिता मुखर्जी, साधन अधिकारी, बैरकपुर निवासी मोहम्मद लुकमान अहमद, साउथ परगना के बेचूलाल पांसी, सानिया खातून, संध्या कुंडू और शीला शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, ये सभी मामले पिछले कुछ समय में दर्ज किए गए थे और स्थानीय स्तर पर खोज के बाद अब इंटरस्टेट तलाशी के लिए नोटिस जारी किया गया है। झारखंड के जिलों में पुलिस थानों को इन व्यक्तियों की तस्वीरों और विवरण के आधार पर चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सीमान्त इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी सुराग को तुरंत पकड़ा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जरूरी इनपुट मिलते ही संयुक्त खोज अभियान भी चलाया जा सकता है।

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...