क्रिकेट टूर्नामेंट का चैनपुर थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

कैमूर : कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदा शाही क्रिकेट क्लब बड़ी तकिया के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चैनपुर थाना प्रभारी रणवीर कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। हर साल की तरह इस साल भी क्रिकेट मैच का आयोजन का उद्घाटन किया गया। यह मैच बिऊर एवं लेदरी के बीच खेला गया। वहीं संचालक साहेब पठान एवं अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव के द्वारा बताया गया।

इस क्रिकेट टुनामेनट मैच में कुल 16 टीम ने भाग ली है। उद्घाटन मैच में लेदरी की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला लिया। बिऊर कि टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 125 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इस मैच में अंम्पायर कि भूमिका विरेन्द्र यादव व कृष्ण यादव ने किया। स्कोरर के रूप में बबलू यादव एवं इरशाद अंसारी ने की। इस क्रिकेट मैच में लेदरी की टीम ने 11वें ओवर में ऑलआउट हो गई। बिऊर कि टीम ने इस मैच को 48 रन से जीत दर्ज कर ली। यह क्रिकेट मैच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर खाशकर युवाओं में काफी खुशी की लहर देखी गई। चैनपुर क्षेत्र में इस तरह के आयोजन हमेशा किया जाता है ताकि युवाओं में खेल के प्रति रूचि भी हो पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को खेलकूद भी जरूरी है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में मैन ऑफ द मैच शिव कुमार को दिया गया। जिन्होंने गेंदबाजी के दौरान तीन विकेट झटके। साथ ही 16 बाल पर 44 रन की तेज़ तर्रार पारी खेलकर विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मैच का आनंद दर्शक भी खूब उठाते रहे। आयोजनकर्ता साहेब पठान, अरमान ख़ान, रौनक ख़ान, नितेश यादव, मनीष यादव और दानिश खां के द्वारा किया गया। वहीं इस मैच को देखने के लिए दशकों का भीड़ जुटी।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

https://22scope.com

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...