लोहरदगा में IPL के तर्ज पर होगा क्रिकेट टूर्नामेंट, कबसे होगा शुरु, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा, जानें पूरी डिटेल्स…

Lohardaga: लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं साहू परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। IPL की तर्ज पर आयोजित यह चार दिवसीय टूर्नामेंट 10 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक बीएस कॉलेज परिसर स्थित राज्य स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

धीरज प्रसाद साहू ने दी टूर्नामेंट की जानकारी

टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर रविवार को स्टेडियम परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि यह टूर्नामेंट लोहरदगा में क्रिकेट संस्कृति को और मजबूती देगा। आयोजन को हर स्तर पर भव्य और दर्शक-अनुकूल बनाने की तैयारी की गई है।

Read More: Koderma के लापता बच्चों को गयजी से किया गया बरामद, 2 फरवरी से थे गायब… 

9 फरवरी को होगा आगाज

IPL  के तर्ज पर होने वाले टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन 9 फरवरी की शाम 5 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में रूसी बैंड की प्रस्तुति, लेजर शो और फायर शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं 10 फरवरी की सुबह 9 बजे से क्रिकेट मुकाबलों की शुरुआत होगी। उद्घाटन मैच में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी।

8 टीमों के बीच होगा मुकाबला

इस टी20 टूर्नामेंट में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल आठ टीमें भाग लेंगी। सभी मुकाबले आईपीएल की तर्ज पर खेले जाएंगे।आयोजन समिति ने बताया कि सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

13 फरवरी को होगा टूर्नामेंट का समापन

टूर्नामेंट का समापन 13 फरवरी को किया जाएगा। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग की उपस्थिति कार्यक्रम को और यादगार बनाएगी।

 

 

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...