नवादा : नवादा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने होटल सेलिब्रेशन में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पर अनिमियता का बड़ा आरोप लगाई है। उन्होंने कहा कि अवकाश ग्रहण करने के बावजूद जेई सिन्हा आज भी कार्य कर रहे हैं। नगर परिषद में तीन कर्मी अभी भी कार्यरत हैं। नगर परिषद द्वारा हाल में कचड़ा प्रबंधक और अन्य मद से खरीददारी कंपनी से किया गया, ब्योरा अबतक अनुपलब्ध है। मीडिया से मुखातिब होते हुए पिंकी कुमारी ने कहा कि कल की घटना का सारा जिम्मेदार नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि कल की घटना निंदनीय है, घोटाले का सरताज बन बैठे हैं।
यह भी पढ़े : जमीन विवाद में चली गोली, Video वायरल
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अनिल शर्मा की रिपोर्ट
अध्यक्ष पिंकी कुमारी का बड़ा खुलासा
Highlights












