Advertisment

जमीन विवाद में चली गोली, Video वायरल

नवादा : बिहार के नवादा जिला में जमीनी विवाद को लेकर गोली चली। दबंगों ने एक परिवार के छह सदस्यों को बेहरमी से पीटा। इस घटना से इलाके में दहशत बन गया है। नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लोदी पुर गांव की घटना पीड़ित परिवार की माने तो उनके निजी जमीन में पड़ोस के शिवदानी प्रसाद द्वारा जबरन जमीन में छज्जा निकालने को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान गोलीबारी और परिवार के सभी सदस्यों से बेरहमी से मारपीट भी की गई।

हालांकि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी है। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुए झड़प में एक परिवार के दो महिला और चार पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों में लोदीपुर गांव के मिश्री प्रसाद राधे श्याम कुमार, अजय कुमार, कविमनी देवी, रानी देवी और प्रसाद बताए जाते हैं। पीड़ित परिवार ने पड़ोस के शिवदानी प्रसाद, प्रदुमन कुमार, सासो देवी, सुगिया देवी, पार्वती देवी, सोनी देवी, उर्मिला देवी, अरविंद कुमार और संजीव कुमार पर घर में घुसकर बेहरमी से मारपीट और गोलीबारी का आरोप लगाया है। सभी घायलों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में तैनात चिकत्सक द्वारा जारी है।

यह भी पढ़े : बेटे की सकुशल बरामदगी को लेकर आमरण अनशन पर बैठी मां, महिला को समझाने में जुटे अधिकारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...