आज झारखंड में बारिश के आसार, ठंड में इजाफा संभव

रांची: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र गहराने की वजह से 20 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य क्षेत्र के रांची, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में बादल छाए रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि आसमान में बादल छाने के कारण दिन का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।

बारिश के बाद 21 और 22 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण कोहरे का असर रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बादल छंटने के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रांची के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और कांके का 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम में इस बदलाव के साथ राज्यवासियों को अगले कुछ दिनों तक सावधानी बरतने और ठंड के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Rajgir Shakti Samvad 2026: राजगीर में 20 राज्यों की महिला आयोगों...

Rajgir Shakti Samvad 2026: महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिकायतों के प्रभावी निवारण और महिला आयोगों की संस्थागत क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य...

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...