Bokaro Assembly Seat : बीजेपी प्रत्याशी बिरंची नारायण ने भरा पर्चा कहा-राहुल गाँधी खुद आ जाएं फिर भी नहीं हरा पाएंगे…

Bokaro Assembly Seat

Bokar0 : बोकारो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सह एनडीए के प्रत्याशी बिरंची नारायण ने आज नामांकन किया। उन्होंने चास के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रांजल ढंढा के कार्यालय में पहुंचकर नामांकन किया। नामांकन में भारी बारिश के बाद भी गाजे बाजे के साथ हजारों समर्थक पहुँचे, जहां प्रत्याशी बिरंची नारायण ने मीडिया कर्मियों से कहा कि मैने बोकारोवासियो से जो वादा किया उसे पूरा किया।

Bokaro Assembly Seat : बोकारोवासियो से किया वादा पूरा किया-बिरंची नारायण

मैंने मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, इंजिनियरिंग कॉलेज, बिजली, सड़क जैसे वायदे को पूरा किया है। विकास को लेकर जनता हमारे साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके प्रत्याशी अभी तक इसलिए फाइनल नहीं हुए कि वे हमें हराने के लिए कंडीडेट ढूंढ़ रहे हैं। यदि राहुल गाँधी खुद मेरे खिलाफ मैदान में आएंगे तो वे भी हारेंगे चूंकि जनता, कार्यकर्त्ता हमारे साथ है।

Bokaro Assembly Seat : हेमंत चोर है इसलिए उन्हें जेल मिला था-बाबूलाल मरांडी

वही बिरंजी नारायण के नामांकन पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में मेरी सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन हताश है, यही कारण है कि वे सीता सोरेन पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत ने कहा था कि 5 लाख युवाओं को यदि रोजगार नहीं देंगे तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा। रोजगार तो नहीं दिया लेकिन खनिज सम्पदाओ को लूटने का काम किया है। सवाल पूछे जाने पर कहा कि हेमंत चोर है इसलिए उन्हें जेल मिला था।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...