Bihar के मौसम में फिर बदलाव, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना : बिहार में पिछले 15 से 20 दिनों से मॉनसून की बेरुखी नजर आने लगी थी। बिहार मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई तक बिहार में 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है। लेकिन, गुरुवार से राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला और कई जिलों में झमाझम भारी बारिश हुई।

27 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को बिहार के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें राजधानी पटना के अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और समस्तीपुर में सुबह छह बजे से अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बेतिया, मोतिहारी, भागलपुर, मुंगेर और बांका में भी हल्की या मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है।

5 दिनों तक मानसून तक बिहार में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मॉनसून की अक्षीय रेखा आज गंगानगर, हिसार, दिल्ली और डेहरी से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा झारखंड के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण था। अब गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के कारण अगले पांच दिनों तक मानसून में बदलाव के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। इस अवधि में दक्षिण बिहार में भी अधिकांश जिलों में सक्रिय रूप से वर्षा तो कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, जिन जगहों पर बारिश नहीं होगी, वहां उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी।

कहां कितनी हुई बारिश?

आपको बता दें कि बुधवार को पूर्वी चंपारण में 142 मिलीमीटर बारिश हुई। रोहतास में 43.8, अररिया में 30, औरंगाबाद 25.3, सीतामढ़ी में 15 मिलीमीटर, रोहतास में 43.8, अररिया में 30, औरंगाबाद 25.3 और सीतामढ़ी में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में दोपहर के बाद से सक्रिय रूप से वर्षा हुई। पटना जहानाबाद और नालंदा में ऑरेंज अलर्ट जारी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई। पटना में 0.5 डिग्री गिरावट के साथ तापमान 36.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े : बिहार में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img