पटना : बिहार प्रदेश जदयू कार्यालय के बाहर चंद्रवंशी समाज के लोग आज यानी बुधवार को सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिए। उनका साफ तौर पर कहना है कि जाति आधारित गणना में चंद्रवंशी समाज को बिहार सरकार ने नीचे दिखाया है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार हम लोग की बात नहीं सुनी तो 2024 में हम लोग सभी चंद्रवंशी समाज मिलकर उनको सबक सिखा देंगे।
वहीं उनका साफतौर पर कहना है कि जिस तरीके से बरेली के बाजार में झुमका गिरता है। उससे ज्यादा नीतीश कुमार के इस जाती के हैं। इस जाति गणना में कुछ खास लोगों को ही फायदा पहुंचा है।
अगर बिहार सरकार चंद्रवंशी समाज को लेकर निर्णय नहीं लगी तो आगे भी से बड़ा आंदोलन चंद्रवंशी समाज करेगी।
बिहार में जातीय गणना का रिपोर्ट जब से जारी हुई है तब से लगातार अलग-अलग जाति के लोग सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दे कि आज किसी बीच राजद कार्यालय के बाहर चंद्रवंशी समाज के बैनर तले कई लोग पहुंचे उन लोगों का मांग है कि हम लोगों की जातियों के साथ खिलवाड़ की गई है। हमारी संख्या आठ फीसदी थी। उसको घटाकर तीन फीसदी की गई है। कहीं ना कहीं सरकार चंद्रवंशी समाज के खिलाफ साजिश रची गई है।
अविनाश सिंह और विवेक रंजन की रिपोर्ट







