पटना : बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार से गिरावट आएगी। वहीं बुधवार से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार है। पटना मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 16 जुलाई को राज्य की अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। इस दौरान बिजली व ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

15 जुलाई को जमुई, नवादा और बांका जिले के एक या 2 स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट
आपको बता दें कि 15 जुलाई को जमुई, नवादा और बांका जिले के एक या 2 स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलने का पूर्वानुमान है। इधर, रविवार की शाम पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। 11 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई। इस दौरान समस्तीपुर में सबसे अधिक 21.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
यह भी देखें :
पटना में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
वहीं पटना में सोमवार यानी 14 जुलाई को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर ठनका गिरने और हल्के स्तर की बारिश होने के आसार हैं। वहीं रविवार को सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर और वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 67 फीसदी रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। वहीं शाम में अचानक बादल छाने और तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांक पटना के न्यूनतम तापमान 0.8 और अधिकतम तापमान 0.9 सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 29.4 और अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े : Jharkhand Weather Today : सावन संग बरसेगा कहर! 15 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…
Highlights



















