गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा छपरा, पिता-पुत्र की हुई मौत

छपरा : गूंज उठा छपरा – बिहार में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधी आए दिन बिहार में किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। कहीं-कहीं तो बिहार पुलिस के नाक के नीचे ही अपराधी अपने वारदात को अंजाम दे देते हैं। ताजा घटना बिहार के छपरा से आ रही है। छपरा में आज सुबह-सुबह ही गोलियों की तड़तड़ाहट से छपरा गूंज उठा। अपराधियों ने सुबह-सुबह ही पिता-पुत्र को गोलियों से भून डाला।

गूंज उठा छपरा –

बताते चलें कि छपरा जिले के मेथवालिया निवासी अधिवक्ता पिता राम अयोध्या राय एवं उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील राय कचहरी जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मुफस्सिल थाना की पुलिस और बड़ी अधिकारी मुस्तैद है और स्थानीय लोगों में तनाव व्याप्त है।

यह भी पढ़े : एजेंसी की लापरवाही से नाराज है सफाई कर्मी, मुख्य गेट पर पर किया कचरा डंप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img