Advertisment

Chandan Singh पर लगाये गए आरोप सरासर गलत, करनी सेना प्रदेश अध्यक्ष ने…

गया: करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने गया शहर के नवागढ़ी निवासी चंदन सिंह (Chandan Singh) पर पैसे मांगने और रिवाल्वर से गोली चलाने के आरोप को गलत और निराधार बताया है। प्रेस वार्ता करते हुए अमित सिंह उज्जैन ने कहा कि हकीकत है कि विगत 5 फरवरी को आरोप लगाने वाले व्यक्ति नवीन शर्मा, राजू सिंह चंदन सिंह(Chandan Singh) के घर पर आये थे और गाली गलौज के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बातचीत की। इस दौरान वहां करीब 25 लोग जमा हो गये और वे लोग चंदन सिंह के घर का दरवाजा पीटने लगे।

यह भी पढ़ें – Murder करने की नियत से खड़े थे अपराधी, पुलिस ने तीन को दबोचा

चंदन सिंह के बाहर निकलने के बाद उनलोगों ने चंदन सिंह को जबरन सामने के दुकान पर ले गए और उनके हाथ में हथियार थमा दिया और पैसे मांगने का आरोप लगा दिया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। चंदन सिंह पर यह आरोप सरासर गलत और निराधार है। चंदन सिंह (Chandan Singh) सामाजिक सरोकार से जुड़े रहने वाले काफी सक्रिय समाजसेवी हैं और उनके ऊपर इससे पहले किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा है। प्रेस वार्ता के दौरान करणी सेना के सदस्य हनी सिंह, सोनू सिंह, कुंदन सिंह व अन्य शामिल थे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar की आंगनवाड़ी कर्मियों में बढ़ रहा आक्रोश, इस बात को लेकर की हड़ताल

Gaya से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...