सहरसा में उद्घाटन के मौके पर ही चरचरा कर टूट गई चरही पुल

SAHARSA: उद्घाटन के मौके पर चरचरा कर चरही पुल टूट गई

लेकिन इस पर सवार कई लोग डूबने से बाल-बाल बच गये.

charhi pool 22Scope News

मामला सहरसा जिले का है जहां 56 किलोमीटर की दूरी

को कम कर 06 किलोमीटर में तब्दील करने वाला अस्थाई पुल

महज उद्घाटन के दौरान ही टूट गया जिसमें कई लोग डूबने से बाल बाल बचे.

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केदली पंचायत के

असय घाट पर ग्रामीणों के सहयोग से लाखों की लागत से

बांस खरीद कर तत्काल अस्थाई चचरी पुल का निर्माण कराए गया.

चचरी पुल उद्घाटन करने के लिए राजद नेता डॉ गौतम कृष्ण

को बुलाया गया. और जैसे ही उद्घटान का कार्यक्रम शुरू हुआ पुल टूट गया

और कई लोग कोशी की धारा में डूबने से बाल-बाल बचे.

उद्घाटन के वक़्त ही टूटी चरही पुल.

7 पंचायत के लोगों को तय करनी पड़ती है 56 किमी की दूरी

नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत लगभग 14 पंचायत हैं जिसमें 07 पंचायत कोशी तटबंध के भीतर है और अपने प्रखंड मुख्यालय आने में सड़क के माध्यम से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. जबकि कोशी नदी के इस असे घाट पर अगर एक सुगम पुल बनता है तो 56 किलोमीटर की दूरी 06 किलोमीटर में बदल जाएगी.
पुल नहीं टूटता तो 7 पंचायत के लोग प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाते
07 पंचायत यथा डरहार , बकुनिया , हाँटी आदि पंचायत के जनता तुरंत प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जायेगें और ससमय काम करवा कर लौट जायेगें.

राजद नेता कर रहे थे लोगों को संबोधित तभी टूटी पुल

रविवार को कोसी नदी के असय घाट पर चचरी पुल का उद्धाटन करने के बाद राजद नेता गौतम कृष्ण लोगों को सम्बोधित कर रहे थे इसी बीच अचानक चचरी पुल ध्वस्त हो गई. डॉ गौतम कृष्ण को राजद ने इसी महिषी विधानसभा से अपनी प्रत्याशी बनाया.हालांकि राजद नेता के बयान देते ही चचरी पुल टूटने का वीडियो वायरल हो रहा है राजद नेता लोगों को सम्बोधित कर रहे हैं और अचानक से चचरी पुल टूट गया जिसके बाद अफरा -तफरी का माहौल हो गया.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...