दूसरों को सुरक्षा देने वाले खुद असुरक्षित

दूसरों को सुरक्षा देने वाले खुद असुरक्षित

हजारीबाग : दूसरों को सुरक्षा देने वाले खुद असुरक्षित- हजारीबाग के

कई थाना भवन इतने जर्जर हैं कि उसमें पुलिस असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

इस पर विभाग को सोचना चाहिए.

पुलिस को सही से काम करने के लिए उचित संसाधनों की जरूरत पड़ती है,

उसमें भवन भी शुमार है. हजारीबाग के कई थाना भवन पुलिस को बेहतर कार्य करने में परेशानी हो रही है.

आज अगर आम जनमानस सुरक्षित महसूस करते हैं तो वो है पुलिस. लेकिन हजारीबाग में इन दिनों कटकमदाग, चलकुसा एवं चरही में नए थाने बने हैं. यहां अब तक पुराने जर्जर भवन या किसी तरह से सेड तैयार कर थाना चलाए जा रहे थे. इसके साथ ही शहर के बीच लोहसिंहना, कोरा एवं बड़ा बाजार थाना भवन भी काफी जर्जर है. यहां पुलिस कर्मी किसी तरह काम कर रहे हैं.

डीजीपी को लिखा पत्र

इन सारी बातों की जानकारी देते हुए भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र सिंह देव ने झारखंड के डीजीपी को पत्र भेजा और उन्हें इस पर संज्ञान लेने की गुहार लगाई. इस पर झारखंड के डीजीपी ने संज्ञान लेते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को कुछ निर्देश दिए हैं जिस पर कार्रवाई होने की बात चल रही है.

जल्द बनेगा नया थाना- एसपी

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने इस संबंध में बताया कि उनके द्वारा मुफ्फसिल एवं विभिन्न थाने के लिए भूमि चिन्हित कर भेज दिया गया है. जल्द ही उस पर कार्य किए जाएंगे. वहीं कोर्रा, बड़ा बाजार एवं लोहसिंहना थाना चौकी शहरी क्षेत्र में जमीन की काफी किल्लत है, लेकिन मैं जल्द ही सभी थाना भवनों पर बेहतर कार्य करवाने की कोशिश करूंगा. जल्द से जल्द जमीन भी चिन्हित करके सरकार को अर्जी दूंगा.

रिपोर्ट: आशीष

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...