RJD ने कसा तंज, कहा ‘तेजस्वी के घोषणा पत्र में मछली, मटन और मंगलसूत्र की बात नहीं है’

सहरसा: मधेपुरा लोकसभा अंतर्गत आगामी 07 मई को होने वाले मतदान को लेकर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सांसद मनोज झा बताया कि तेजस्वी जी ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसमें निजीकरण की बात नही है। तेजस्वी के घोषणा पत्र में मछली, मटन और मंगलसूत्र की बात नही है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र में जो जारी किया गया उसको पूरा किया जायेगा।

नीतीश कुमार 17 साल से मुख्यमंत्री है और कितने लोगों को नौकरी दिया लेकिन तेजस्वी यादव महज 17 महीने में नौकरी देने का काम किया। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर उन्होंने तंज कसते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद जो नौकरी का दावा करते हैं वह सब फिसड्डी हो जायेगा और पगड़ी उतर जायेगा। मैथिली में एक कहावत है सुर दास घी दे छि तय गरगरायत तब नय।

सांसद झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए बताया कि वे अपने पद और कद की गरिमा भूल रहे हैं। एक तरफ महागठबंधन जन सरोकार की मुद्दों की बात करता है, दुनिया में कहीं भी मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा के नाम पर चुनाव नही होता है। मंदिर में खड़े लोगों को भी भूख लगती है मंहगाई की ऐसी मार कि 12 सौ 14 सौ में गैस सिलेंडर मिलता है लेकिन हमारी सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुसार हम काम करेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नफरत की फसल अब डूब जायेगी।

विपक्ष के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग होता है 50 करोड़ की गर्लफ्रैंड, कांग्रेस की विधवा, भाग गई, जरसी गाय लेकिन आपकी अगर कोई भी आलोचना कर दें तो आप बैठ कर गिनती शुरू कर देते हैं। इस लोकसभा चुनाव में जो आंकड़ें आएंगे वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोकायेंगे भी और डराएंगे भी। इस बार का चुनाव जाति धर्म के नाम पर नही बल्कि स्थानीय मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव बिहार में होगा और उनके बाद सहरसा मधेपुरा में एक बोर्ड बनायेगें और सहरसा जो विकास से दूर है उसमें भी विकास की लहर दौड़ेगी।

सहरसा से राजीब झा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- आज जेल से रिहा हो सकते हैं बाहुबली नेता अनंत सिंह

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD RJD RJD RJD

RJD

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...