Chatra Murder : चतरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां जंगल के बीच से एक युवक और एक महिला का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बामी सगरीगढ़ा का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Ranchi : घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे पर चढ़ा दी गाड़ी, मामला दर्ज…
Chatra Murder : पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
मृत महिला का नाम आशा देवी और युवक का नाम विकास कुंदा बताया जा रहा है। दोनों की हत्या कर 5 फीट गहरे गड्ढ़े में गाड़ दिया था। हालांकि दोनों की हत्या क्यों की गई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें-Love Affairs : प्यार में धोखा ! प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का गुप्तांग, ये थी वजह…
कई दिनों से लापता थे दोनों
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताते चले दोनों युवक और महिला कई दिनों से लापता थे। जिसके बाद दोनों के परिजनों ने थाने में आवेदन देते हुए हत्या का आशंका जताई थी। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की।
ये भी पढ़ें-Bokaro Suicide : रेलवे कर्मी का फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…
जांच के दौरान पुलिस को जंगल में शव गड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाया तो सबके होश उड़ गए। दोनों की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया गया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं एक साथ दो शव गड़े होने की सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।



















