जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं, अफीम तस्करों के विरुद्द चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Chatra-: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – बिहार-झारखंड की सीमा जंगल-पहाड़ों से घिरा बेहद दुर्गम इलाका माना अमकुदर,

गड़िया, पथेल, धवैया, बेंगो के जंगली और पहाड़ी इलाकों में  पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी

कार्रवाई करते हुए करीबन दो सौ एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया है.

इस दुर्गम इलाके में डीसी अंजली यादव, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ कमांडेंट बाइक चला कर पहुंचे.

Cjatraa 05 22Scope News

बता दें कि यह पूरा इलाका सड़क

और अन्य मूलभूत सुविधाओं से

वंचित है, इसे नक्सलियों का गढ़

माना जाता है, अमकुदर नरसंहार

की भयावह घटना यही हुई थी.

6 सितंबर 1997 को आमकुदर

गांव में एमसीसीआई के उग्रवादियों ने भाकपा माले के 11 लोगों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी.

बताया जाता है कि भाकपा माले के कार्यकर्ता उस समय वहां ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर रहे थें. इसी बैठक से भाकपा माले से जुड़े लोगों को उठा कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी.

अब इस इलाके में अफीम तस्करों के द्वारा किसानों को विश्वास में लेकर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. पुलिस अफीम की खेती को नष्ट करने का विशेष अभियान चला रही है. जिला प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ 190 बटालियन और वन विभाग द्वारा कैम्प लगाकर इसके विरुद्द अभियान चलाया जा रहा है. डीसी अंजलि यादव और एसपी राकेश रंजन सीआरपीएफ कमांडेंट इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं

chatra 02 22Scope News

मौके पर डीसी अंजली यादव ने कहा की विकास से कोसों दूर जंगल- पहाड़ों से घीरे इन इलाकों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाएगा. जब तक अफीम पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता तब तक अधिकारी और जवान कैम्प करते रहेंगे

रिपोर्ट- सोनू भारती

अफीम के साथ पकड़ा गया नशा का सौदागर

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...